डांगुवापाेसी| रविवार दोपहर को आई तेज आंधी बारिश व आकशीय बिजली गिरने से आईओडब्लू ऑफिस डांगुवापोसी इंजिनियरिंग विभाग में ट्रालीमैन पद पर कार्यरत कर्मचारी कैलाश प्रधान वज्रपात के चपेट में आने से जख्मी हो गया। घटना रेलवे स्कूल ग्राउंड के पास स्थित प्रधान के घर के पास की है। जख्मी हालत में कैलाश प्रधान को नोआमुंडी टिस्को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । घटना दोपहर 1:20 बजे दिन की बताई जाती है। प्रधान अपने घर पर ही था। अभी वह नोवामुण्डी टिस्को हास्पीटल में ईलाजरत है।