पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमेटी ने किया रेल कॉलोनी का निरीक्षण

कमेटी ने किया रेल कॉलोनी का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगुवापोसी| रेलवे केयर कमिटी कार्यक्रम के अंतर्गत डांगुवापोसी के रेल कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जल निकासी के लिए बनाए गए नालियों, सड़कों की स्थिति रेलवे क्वार्टरों के खिड़कियां व दरवाजे, रूफ लिकेज, सेफ्टी टैंक, एवं सार्वजनिक कूड़ेदानों निरीक्षण किया गया। इस मौके पर एडीएन सौरभ राज, आईओडब्ल्यू डी प्रधान, बीएस जामदा, एस मंडल, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर मनोज कुमार दीक्षित, एसएसई (बिजली विभाग) दिनेश कुमार, ओबीसी एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन शाखा डांगुवापोसी के सचिव सुभाष मजूमदार, एसटी एससी एसोसिएशन के जेपी पिंगुआ एंव आरपीएफ के स्टाफ के साथ साथ कई विभागीय कर्मचारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद रेलवे केयर कमिटी ने उस स्थानों का चुनाव किया और जल्द से जल्द मूलभूत एंव आवश्यक चीजों का पुनर्निर्माण एंव मरम्मत करवाने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...