डांगुवापोसी| शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ प्रिंसिपल मैकेनिकल इंजीनियर जेके साहा अपने विशेष सैलून से कोलकाता गार्डन रीच से डांगुवापोसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंक लाइन में नवनिर्मित दो मंजिला कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर उनके साथ चक्रधरपुर डिवीजन के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर ऋतिक शर्मा, एडीएमइ और सीनियर सेक्शन इंजीनियर जैसे उच्च पदस्थ अधिकारी मौजूद थे।