गुवा|अति नक्सल प्रभावित राइका गांव के ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर मोरन सिंह कराई ने उन्हें पिछले तीन महीनो का राशन नहीं दिया है। जब इस बारे में राशन डीलर से पूछताछ की गयी तो राशन डीलर ने राशन नहीं आने की बात कही। इधर इस बाबत ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी संपर्क साधा परन्तु उन्होंने भी कोई आश्वासन नहीं दिया।