डांगुवापोसी| डांगुवापोसी के क्रू एंड लॉबी में शुक्रवार को ग्रिवांस डे मनाया गया। इस मौके पर चक्रधरपुर के असिस्टेंट पर्सनल ऑफीसर (एपीओ) वी रवि व वेलफेयर इंस्पेक्टर रंजीत महतो ने ट्रेन चालक व गार्डों ने बताया कि ओटी, टीए, इंक्रीमेंट, माइलेज, चिल्ड्रेन एलाउंस, नाइट ड्यूटी एलाउंस आदि से संबंधित शिकायत दर्ज की गई है। इस मौके पर कुल 52 ट्रेन चालक व गार्डों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। कहा कि इन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के भेज दिया जाएगा। इनके निदान में थोड़ा समय लगता है। लेकिन समस्याएं दूर होती हैं।