पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धड़कन ने खलनायक टीम को एक रन से हराया

धड़कन ने खलनायक टीम को एक रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुआ| कल्याण नगर गुवा में चल रहे फ्लड लाइट एनसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन उतरी खलनायक टीम व धड़कन इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमे टॉस जीतकर खलनायक टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहली पारी में खेलते हुए खलनायक की टीम ने कुल 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 39 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी धड़कन इलेवन टीम ने कुल 6 ओवरों में 2 विकेट खोकर 39 रन के लक्ष्य को पार करते हुए 40 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दर्ज करा दी। इस मौके पर रामनाथ सांमत, रामचंद्र दास, अमरनाथ झा, विक्की दास, मदन दास, बापोन रॉय, बुलन रॉय चौधरी, दिनेश नाग, अंबर खान सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...