सट्टेबाज परवेज के तार नागपुर और दिल्ली से जुड़े, शहर के कई लोग भी
मानगो सुंदरवन फेज 2 तुलसी अपार्टमेंट 126 निवासी परवेज अहमद का तार दिल्ली और नागपुर से जुड़े हैं। दिल्ली का डैडी फोन पर सवाल करता था। जिसे परवेज अहमद आगे बढ़ाता था। हर ओवर पर बैटिंग लगती थी। जीतने वाले को रुपया दिए जाते था, जबकि हारने वाले से लाखों रुपए लिए जाते थे। रुपए की वसूली करने दिल्ली व नागपुर से व्यक्ति आता था। परवेज अहमद को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार परवेज ने सट्टे के पैसे से करीब 60 रुपए का फ्लैट खरीदा है। इसके अलावा स्काॅर्पियो कार (जेएच05 बीएस 5391) भी उसी पैसे से खरीदी है। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया, परवेज आलम के पास से 26.43 लाख रुपए, 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 एटीएम, विजया बैंक का चेक बुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। सट्टेबाजी में कदमा व अन्य क्षेत्र के कुछ लोग भी जुड़े हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई है। लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।
छापामारी में एक घंटे तक कमरे में छुपा रहा परवेज
एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया मंगलवार की रात सिटी एसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापामारी की। पुलिस के पहुंचते ही परवेज ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। एक घंटे तक कमरे में छुपा रहा। बाद में पुलिस ने दरवाजा जबरन खोला।