70 लीटर अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार, एक क्विंटल जावा महुआ नष्ट
बानो | बानो पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ सोय, सेमरटोली व कोनसोदे इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया। वहीं 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में फगुवा महतो उर्फ बहिरा महतो, गंगाधर साहू और नारायण साहू शामिल हैं। बानो थाना प्रभारी महेंद्र दास ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रही है। तीन दिनों पूर्व जिला मुख्यालय में उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में भी अभियान चलाया गया था।