विप्र फाउण्डेशन का विवाह सम्मेलन 12 मई को, जोड़ों के रजिस्ट्रेशन पर जोर
विप्र फाउण्डेशन इकाई गुढ़ाचंद्रजी की बैठक शुक्रवार को कस्बे के सीताराम जी मंदिर में इकाई अध्यक्ष रमेश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 12 मई को करौली में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा जाेड़ों का रजिस्ट्रेशन करा कर विवाह सम्मेलन को सफल बनाने तथा सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
शुक्रवार को कस्बे के सीताराम जी मंदिर में आयोजित विप्र फाउण्डेशन इकाई गुढ़ाचंद्रजी की बैठक का शुभारंभ इकाई अध्यक्ष रमेश चन्द शर्मा व विप्र फाउण्डेशन के जिला संरक्षक महेश दास महंत ने भगवान परशुराम जी महाराज के चित्र पट्ट पर फूल अर्पण कर किया। इकाई अध्यक्ष रमेश चन्द शर्मा ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि 12 मई को करौली में ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के सभी गौत्र, उप गौत्र, विधवा तथा परित्यक्ता का सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह संपन्न होंगे। जिला संरक्षक महेश दास महंत ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा जाेड़ों का रजिस्ट्रेशन करा कर विवाह सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में विवाह सम्मेलन में जोड़ों के लिए क्षेत्र के गांवों में सघन जन संपर्क करने का निर्णय लिया गया तथा सामाजिक मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में इकाई अध्यक्ष रमेश चन्द शर्मा, जिला संरक्षक महेश दास महंत, जिला उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा व व्याख्याता कैलाश चन्द शर्मा तेसगांव, युवा इकाई अध्यक्ष दीपक टीलावाले, पूरण बोहरा, पूरण मुदगल, दिनेश जैमिनी, योगेन्द्र शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।