पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुढ़ाचंद्रजी में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ी धज्जियां

गुढ़ाचंद्रजी में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ी धज्जियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्र व राज्य सरकार स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं, लेकिन कस्बे में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है। कस्बे के मुख्य बाजार व बस स्टैंड पर नाली व नालों में कचरा जमा होने से मच्छर पनप रहे है वहीं गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का असर कस्बे में कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। करोड़ों रुपए स्वच्छता पर खर्चा होने के बाद भी कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हुए है वहीं नालियों में कचरा जमा होने से गंदा पानी आम रास्ते में फैल रहा है। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के नाले की सफाई हुए वर्षों गुजर गए जिससे नाला गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। गंदे नाले में बदबूदार पानी भरा होने से मच्छर पैदा हो रहे है वहीं बदबू के कारण दुकानदारों का जीना मुश्किल हो रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा कस्बे के गंगापुर बस स्टैंड तथा पुलिस चौकी के सामने निर्मित शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है तथा लोग खुले में पेशाब करने को मजबूर है। शौचालय व मूत्रालयों की सफाई नहीं होने से उनमें गंदगी का ढेर लगा हुआ है तथा गंदा पानी सड़क व आम रास्ते में फैल रहा है। कस्बे के मुख्य बाजार में नालियों में कचरा भरा होने से गंदा पानी फैलता रहता है वहीं सड़े पानी की बदबू से बाजार में लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने जिला कलक्टर को पत्र भेज कर कस्बे के मुख्य बाजार की नाली व बस स्टैंड के नाले की नियमित सफाई कराए जाने की मांग की है।

सफाई टैक्स बाकी

कस्बे के कई दुकानदारों पर वर्षों का सफाई टैक्स बाकी चल रहा है जिसके कारण कस्बे में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। दुकानदारों से बार-बार अनुरोध के बाद भी पंचायत में सफाई टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा जिससे परेशानी आ रही है। बस स्टैंड के नाले व नालियों की सफाई शीघ्र कराए जाने की जानकारी सरपंच इन्द्राज पहाडिय़ा ने दी।

खबरें और भी हैं...