पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के राजेश प्रदेश उपाध्यक्ष

कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के राजेश प्रदेश उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण/ मूडियां| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंन्द्र भारद्वाज ने मूडियां निवासी राजेश कुमार को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश कुमार ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट एवं पुष्पेंन्द्र भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के हित में कार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से संगठन में अधिकाधिक कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

पुखराज को रेलवे महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

गुढ़ाचंद्रजी| 63वां रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह पूर्वोत्तर रेलवे के सैय्यद मोदी स्टेडियम गोरखपुर में 12 अप्रैल को हुआ। समारोह में कस्बे के समीपवर्ती गांव सोप के पुखराज मीणा टिकिट परीक्षक को महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने गोल्ड मैडल, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया। गुरूवार को पूर्वोत्तर रेलवे के सैय्यद मोदी स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित 63वां रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में मुंबई के मऊ जंक्शन पर कार्यरत टिकिट परीक्षक पुखराज मीणा को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। टिकिट परीक्षक मीणा ने विगत वित्तीय वर्ष में बिना टिकिट यात्रा के 4810 मामले पकड़ कर लगभग 25 लाख रुपए की राशि रेल राजस्व में वसूल की गई। पुखराज मीणा को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर रेलवे यूनियन के राजेन्द्र तिमावा, जियालाल निहालपुरा, राकेश बस्सी, मुकेश बांसखो, जगदीश धनावड़, हरकेश महवा, ओमप्रकाश मीणा आदि ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया तथा गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

खबरें और भी हैं...