मानव हितकारी विकास समिति की बैठक, मंदिर विकास पर चर्चा
गुढ़ाचंद्रजी | श्री घटवासन धाम मानव हितकारी विकास समिति कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर की दान पेटी को खोला गया तथा वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। बैठक में मंदिर विकास कार्य पर चर्चा की गई।
समिति अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा ने कहा कि हर वर्ष की भांति पांच माह पूर्ण होने पर मंदिर की दान पेटी खोली जानी चाहिए। इस पर सभी सर्व सम्मति से दान पेटी खोलने का निर्णय लिया और पुलिस चौकी हरभान सिंह डागुर, गिरदावल महेन्द्र जैन सहित सभी सदस्यों की सहमति से दान पेटी को खोला गया। कोषाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने मंदिर पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाने की बात कही। वहीं मीणा ने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया और मंदिर विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री लोहड्च्या मीणा, व्यवस्थापक घासी राम घाटोली, मुनीम गोट्याकापुरा, रामहरि मीणा भोपुर, धारा सिंह आिद मौजूद थे।