घुघरियाखेड़ी | बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान है। शुक्रवार शाम व रात को बार-बार बिजली गुल होती रही। शनिवार सुबह 6.30 बजे से आधे घंटे तक बंद रहने के बाद दोपहर में भी परेशानी बरकरार रही। ग्रामीणों ने कहा बिजली गुल रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। गर्मी के कारण कई लोग रात को आंगन में बैठे रहे।