गुलाबगंज| मप्र पटवारी संघ के आव्हान पर पटवारियों ने सोमवार को अपने अतिरिक्त हलको के बस्ते तहसील में जमा करवा दिए। अब वे अपनी मांगों को लेकर 31 मई तक काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। यदि 31 मई तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल से 21 विभागों की सभी योजनाएं प्रभावित होंगी। तहसील गुलाबगंज में 34 पंचायतों पर 15 पटवारी कार्यरत हैं। तहसील अध्यक्ष मोहरसिंह राजपूत ने बताया कि इस बार शासन से आरपार की लड़ाई है।