बीती 11-12 मई की रात में गुलाबगंज गांव में रहने वाले आदिवासी परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई थी। जिस मकान में ये बच्चे सो रहे थे। उसमें चिमनी गिरने की वजह से आग लगी थी। एई बोले ग्रामीणों को पहले ही बता दिया था, इसके बाद भी उन्होंने चक्काजाम कर दिया।
एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा काम
एई राजू भामौर ने बताया कि गुलाबगंज क्षेत्र में बिजली चार साल मे दो-तीन बार लगातार बिजली के तार चोरी की घटना हुई है। इस कारण इस क्षेत्र की बिजली बंद है लेकिन पंप फीडर की बिजली सप्लाई इन क्षेत्रों में भी चालू है। यहां पर खंभे और तार लगाने का टेंडर जारी हो चुका है और एक-दो दिन में काम भी शुरू होने वाला है। मैंने गांव के लोगों को पहले ही बता दिया था। इसके बाद भी उन्होंने चक्काजाम कर दिया।