पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौरा...विधायक कल्याण सिंह ठाकुर ने पंचायतों का भ्रमण कर विकास के लिए राशि दी

दौरा...विधायक कल्याण सिंह ठाकुर ने पंचायतों का भ्रमण कर विकास के लिए राशि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबगंज| विधायक कल्याणसिंह ठाकुर ने रविवार को क्षेत्र की कई पंचायतों का दौरा किया। वहां ग्रामीणों की मांग पर विकास के लिए विधायक निधि से राशि प्रदान की। वही असंगठित मजदूरों का पंजीयन कराया। परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने पर उनका सम्मान किया। विधायक श्री दांगी ने गांव इकोदिया में तीन पुलियों के निर्माण के लिए 4.70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर भूमिपूजन किया। इसी गांव में पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यहां 15 लाख रुपए से भवन निर्माण होगा। गांव इकोदिया से अंडिया तक मार्ग पर मुरमीकरण का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत संतापुर सीसी रोड 1.50 लाख रुपए से, चबूतरा निर्माण 50000 की लागत से लोकार्पित किया। 3.99 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का लोकार्पण किया।गांव उत्तमा खेड़ी में एक लाख रुपए के सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसी गांव में दो लाख रुपए जनपद सदस्य निधि से पुलिया का निर्माण किया गया। ग्राम पंचायत पिपरिया में एक लाख का सीसी निर्माण,गांव हाटखेड़ा में 2.15 लाख रुपए का सीसी रोड, धोखेड़ा में एक लाख की पुलिया व श्मशान निर्माण की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...