आग से घर जला, मदद के लिए उठे हाथ
गुलाबगंज| गांव के निवासी गंगाराम मालवीय के घर में एक मई की रात में आग लग गई थी। आग से घर में रखे नगद रुपए, बर्तन, कपड़ा, अनाज व घर का सामान जल गया था। परिवार बेसहारा होने से तहसील में आवेदन देने पर तहसीलदार धीरेंद्र गुप्ता ने 10000 रुपए की सहायता राशि पीड़ित के खाते में जमा कराई। कलेक्टर ने भी अपनी ओर से 2500 रुपए की सहायता प्रदान की। इसी प्रकार विधायक कल्याणसिंह ठाकुर ने गंगाराम को पांच हजार रुपए की राशि विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया। गुलाबगंज के सरपंच मोहनसिंह रघुवंशी ने कुटीर स्वीकृत कराकर निर्माण के लिए पहली किश्त दी। कुटीर का निर्माण भी अग्नि पीड़ित द्वारा किया जा रहा है। एक ओर जहां परिवार अग्निकांड के बाद घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा था वहीं एक साथ मदद के लिए कई लोगों के आगे आने पर गंगाराम मालवीय ने संतोष व्यक्त किया है।