रूसल्ली दामा| मुख्य सड़क के पास गुलाबगंज चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण यात्रियों को खुले आसमान तले प्रतीक्षा करना पड़ रही है। यात्री जगदीश सिंह चौहान ने बताया की इस चौराहे पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है। इस बारे में विभाग और प्रशासन दोनों कुछ नहीं कर पा रहा है।