आंबेडकर सर्किल पर मनाया दीपोत्सव, वाहन रैली निकलेगी आज
भास्कर संवाददाता | मांडलगढ़
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आंबेडकर सर्किल पर दीपोत्सव मनाया गया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रशीद अासाम, इस्लाम मोहम्मद, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चांदमल नायक, जिला परिषद सदस्य रतन लाल खटीक, विनय झंवर, श्याम सुंदर खटीक, प्रतिपक्ष नेता लादू लाल खटीक, राधेश्याम चांवरिया, रामपाल खटीक, जगदीश बैरवा, सत्य प्रकाश खटीक, निसार मोहम्मद, पार्षद गणपत बलाई, मुकेश खटीक, महावीर खटीक, मदनलाल खटीक, सुभाष वर्मा, एडवोकेट सत्यनारायण जीनगर, प्यारचंद रैगर, किशनलाल मथुरिया, हेमराज यादव, राज कुमार जीनगर, शीला खटीक, सुमन, अर्चना यादव, मंजू मीणा, अनिता जीनगर, गुड्डी बड़ोदिया आदि मौजूद थे। आंबेडकर जयंती पर शनिवार को अांबेडकर मंच की ओर से जालेश्वर मंदिर में सभा का आयोजन किया जाएगा। जगदीश बैरवा ने बताया कि सभा के बाद वाहन रैली बस स्टैंड से रवाना होगी। स्टेच्यू सर्किल, कोटा रोड होकर रैली अांबेडकर सर्किल पहुंचेगी।
गुलाबपुरा | कस्बे में आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को आंबेडकर मूर्ति अनावरण व आंबेडकर भवन का शिलान्यास किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बताया कि खारीग्राम मिल 29 मिल चौराहे से शाम 4 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मूर्ति अनावरण व भवन का शिलान्यास होगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे। अध्यक्षता यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी करेंगे। समारोह में सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक रामलाल गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, सदस्य राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग राजस्थान करतार सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगे।
बदनौर | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर में मनाई। मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के विभाग संयोजक परमानंद शर्मा थे। आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने की। काव्यगीत देवीलाल चंदेल ने पेश किया। इस मौके पर सत्यनाराण शर्मा, ओमप्रकाश चंदेल, चतुर्भुज मारु, रघुनाथ सिकलीगर, मदन वैद्य, जगदीशचंद्र टांक, गणपत सिंह वर्मा, गोपाल सिंह राणावत, मदनलाल चंदेल, मांगीलाल चौहान, प्रताप सिंह चौहान, पवन रांका, मोहनलाल चंदेल, देवीलाल माली, शांति लाल टेलर, रमेश माली आदि मौजूद थे।
मांडलगढ़ | स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शुक्रवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जितेंद्र सिसोदिया, डॉ. कैलाश मीणा, चंद्रपाल जाट, सतीश टेलर, दिनेश सिंह शक्तावत ने विचार रखे। अांबेडकर के जीवन पर आधारित निबंध व पत्रवाचन प्रतियोगिताएं हुई। निबंध में सीनियर वर्ग में दीपक धाकड़ प्रथम, शकीम दरोगा द्वितीय, सैफी खान तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अमित कुमार खटीक प्रथम, इरम बानू द्वितीय व प्रियांशी चौहान तृतीय रहे। पत्रवाचन के जूनियर ग्रुप में भारती माली प्रथम, प्रियांशी चौहान द्वितीय व नितिन खटीक व इरम बानू तृतीय रहे। सीनियर ग्रुप में निधि राठौड़ व गजेंद्र प्रजापत प्रथम, हीना अंसारी द्वितीय व अमन नामा तृतीय रहे। संचालन दिनेश सिंह शक्तावत ने किया। इस अवसर पर राजेश धाकड़, हेमा धाकड़, मुरारी लाल बैरवा, अशोक कुमार शर्मा, सांवरिया खटीक, राधाकिशन खोईवाल, महावीर प्रसाद जीनगर, शंभू प्रसाद सोनी, विमल चौहान व विद्यार्थी मौजूद थे।
बदनौर | कस्बे में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बसपा कार्यालय पर शनिवार को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। नगर अध्यक्ष रामस्वरूप चंदेल ने बताया कि सुबह वाहन रैली निकाली जाएगी। बस स्टैंड स्थित बसपा कार्यालय पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
आसींद, दौलतगढ़, शंभूगढ़ में होंगे आयोजन
आसींद | आंबेडकर जयंती पर शनिवार को आसींद, दौलतगढ़, मोड़ का निंबाहेड़ा, शंभूगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आंबेडकर युवा मंच दौलतगढ़ के अध्यक्ष गोपाल लाल कंडारा ने बताया कि तहसील स्तरीय समारोह के तहत दौलतगढ़ में सुबह 8:15 बजे रैली आंबेडकर चौराहे से शुरू होगी। सभा होगी। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं, खिलाड़ियों, नव नियुक्त राजकीय सेवा के कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथि आंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष प्यारचंद खोईवाल भीलवाड़ा होंगे। अध्यक्षता गोपाल लाल कंडारा करेंगे। विशिष्ट अतिथि राम प्रसाद सिंगोलिया, धनराज सालवी एवं मुख्य वक्ता मोतीलाल सिंघानिया होंगे। मोड़ का निंबाहेड़ा में डगर के सानिध्य में शोभायात्रा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला जाएगा। सुबह 8 बजे शोभायात्रा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। शंभूगढ़ में पथ संचलन का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपखंड कार्यवाह ओमप्रकाश कुम्हार ने बताया कि पथ संचलन सुबह 11.15 बजे सगसजी की सराय से प्रारंभ होगा। इससे पूर्व 10 बजे से सगसजी की सराय में बौद्धिक कार्यक्रम होगा।
मांडलगढ़. कस्बे में आंबेडकर सर्किल पर शुक्रवार शाम दीप जलाते हुए।
भास्कर संवाददाता | मांडलगढ़
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आंबेडकर सर्किल पर दीपोत्सव मनाया गया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रशीद अासाम, इस्लाम मोहम्मद, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष चांदमल नायक, जिला परिषद सदस्य रतन लाल खटीक, विनय झंवर, श्याम सुंदर खटीक, प्रतिपक्ष नेता लादू लाल खटीक, राधेश्याम चांवरिया, रामपाल खटीक, जगदीश बैरवा, सत्य प्रकाश खटीक, निसार मोहम्मद, पार्षद गणपत बलाई, मुकेश खटीक, महावीर खटीक, मदनलाल खटीक, सुभाष वर्मा, एडवोकेट सत्यनारायण जीनगर, प्यारचंद रैगर, किशनलाल मथुरिया, हेमराज यादव, राज कुमार जीनगर, शीला खटीक, सुमन, अर्चना यादव, मंजू मीणा, अनिता जीनगर, गुड्डी बड़ोदिया आदि मौजूद थे। आंबेडकर जयंती पर शनिवार को अांबेडकर मंच की ओर से जालेश्वर मंदिर में सभा का आयोजन किया जाएगा। जगदीश बैरवा ने बताया कि सभा के बाद वाहन रैली बस स्टैंड से रवाना होगी। स्टेच्यू सर्किल, कोटा रोड होकर रैली अांबेडकर सर्किल पहुंचेगी।
गुलाबपुरा | कस्बे में आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को आंबेडकर मूर्ति अनावरण व आंबेडकर भवन का शिलान्यास किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बताया कि खारीग्राम मिल 29 मिल चौराहे से शाम 4 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मूर्ति अनावरण व भवन का शिलान्यास होगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे। अध्यक्षता यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी करेंगे। समारोह में सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक रामलाल गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, सदस्य राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग राजस्थान करतार सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगे।
बदनौर | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर में मनाई। मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के विभाग संयोजक परमानंद शर्मा थे। आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने की। काव्यगीत देवीलाल चंदेल ने पेश किया। इस मौके पर सत्यनाराण शर्मा, ओमप्रकाश चंदेल, चतुर्भुज मारु, रघुनाथ सिकलीगर, मदन वैद्य, जगदीशचंद्र टांक, गणपत सिंह वर्मा, गोपाल सिंह राणावत, मदनलाल चंदेल, मांगीलाल चौहान, प्रताप सिंह चौहान, पवन रांका, मोहनलाल चंदेल, देवीलाल माली, शांति लाल टेलर, रमेश माली आदि मौजूद थे।
मांडलगढ़ | स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शुक्रवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जितेंद्र सिसोदिया, डॉ. कैलाश मीणा, चंद्रपाल जाट, सतीश टेलर, दिनेश सिंह शक्तावत ने विचार रखे। अांबेडकर के जीवन पर आधारित निबंध व पत्रवाचन प्रतियोगिताएं हुई। निबंध में सीनियर वर्ग में दीपक धाकड़ प्रथम, शकीम दरोगा द्वितीय, सैफी खान तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अमित कुमार खटीक प्रथम, इरम बानू द्वितीय व प्रियांशी चौहान तृतीय रहे। पत्रवाचन के जूनियर ग्रुप में भारती माली प्रथम, प्रियांशी चौहान द्वितीय व नितिन खटीक व इरम बानू तृतीय रहे। सीनियर ग्रुप में निधि राठौड़ व गजेंद्र प्रजापत प्रथम, हीना अंसारी द्वितीय व अमन नामा तृतीय रहे। संचालन दिनेश सिंह शक्तावत ने किया। इस अवसर पर राजेश धाकड़, हेमा धाकड़, मुरारी लाल बैरवा, अशोक कुमार शर्मा, सांवरिया खटीक, राधाकिशन खोईवाल, महावीर प्रसाद जीनगर, शंभू प्रसाद सोनी, विमल चौहान व विद्यार्थी मौजूद थे।
बदनौर | कस्बे में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बसपा कार्यालय पर शनिवार को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। नगर अध्यक्ष रामस्वरूप चंदेल ने बताया कि सुबह वाहन रैली निकाली जाएगी। बस स्टैंड स्थित बसपा कार्यालय पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
रायला में होगा अनुसूचित जाति, जनजाति का सम्मेलन
रायला | भाजपा की ओर से आंबेडकर जयंती पर शनिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति सम्मेलन का आयोजन तालाब की पाल पर आयोजित होगा। अजा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल खटीक ने बताया कि वाहन रैली निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कल्पेश चौधरी, अजा. मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बैरवा, बनेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपालचरण सिसोदिया होंगे। अांबेडकर सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रैगर, संरक्षक डॉ. आरसी सामरिया ने बताया कि जयंती पर संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर 9 बजे से शाम 4 बजे तक आर्य सेवा संस्थान में आयोजित होगा।