पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाली पड़े भवन में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलने की मांग

खाली पड़े भवन में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा | कस्बे के जूना गुलाबपुरा स्थित जलदाय विभाग के भवन में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलकर जनता को सुविधा उपलब्घ कराने की मांग ग्रामवासियों द्वारा की गई है। कस्बे की जूना गुलाबपुरा पेयजल टंकी परिसर में ही जलदाय विभाग कार्यालय भवन बना हुआ है जो अभी उपयोग में नहीं है तथा पेयजल टंकी की चौकसी भी नही हो पा रही। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामदेव खारोल, अशोक कुडी, चेतन पाराशर, राजेन्द्र कुमावत ने बताया कि पुराने जलदाय विभाग के भवन मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय शुरू होने से लोगों को समस्या समाधान के लिए सुविधा रहेगी।

खबरें और भी हैं...