मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से
गुलाबपुरा | कस्बे के गांधी नगर स्थित राधेकृष्ण महाकालेश्वर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 16 अप्रैल से शुरू होगा। शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति के तत्वाधान में भागवत कथा व नानी बाई रो मायरो की कथा भी आयोजित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा व कथा आयोजन जोधपुर के महाराज अर्जुनराम के सानिध्य में संपन्न होंगे।