पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 करोड़ के 50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण

6 करोड़ के 50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा | कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अांबेडकर की अष्ट धातु से निर्मित 7 फीट ऊंची व 600 किलो वजनी गोल्डन कलर की मूर्ति अनावरण के साथ ही करीब 6 करोड़ रुपए की लागत के 50 से अधिक विकास कार्यों की पटि्टका का लोकार्पण किया गया।

उपखण्ड कार्यालय के पास स्थापित मूर्ति का अनावरण व आंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल थे। अध्यक्षता यूडीएच श्रीचंद कृपलानी ने की। समारोह में सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक रामलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य करतासिंह राठौड़, पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर आदि मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने छात्रावास निर्माण के लिए पालिका द्वारा 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन नगर भाजपा महामंत्री सांवर नाथ योगी ने किया। पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका ने आभार व्यक्त किया।

समारोह

डॉ. अांबेडकर की अष्ट धातु से निर्मित 7 फीट ऊंची व 600 किलो वजनी मूर्ति अनावरण

नगरपालिका द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...