पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर की 127वीं जयंती पर समरसता रैली आज

आंबेडकर की 127वीं जयंती पर समरसता रैली आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | बाबा डाॅ. भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रम होंगे।

आंबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे सांगानेरी गेट से समरसता रैली निकाली जाएगी। डाॅ. आंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली आम सभा में परिवर्तित होगी। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि सुबह 8 से 11 बजे तक दौलतगढ़ में रैली, रायपुर में 9 बजे, पुर में सुबह 8 से 1 बजे तक, शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक गुलाबपुरा में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार सुबह 11 बजे पुष्पांजलि समारोह होगा। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचिव शंकरलाल गाडरी ने बताया कि रामद्वारा में सुबह 8 बजे शिविर होगा। नगर परिषद से सुबह 8 बजे रैली निकाली जाएगी। जो स्टेशन चौराहा होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंचेंगी।

आंबेडकर सर्किल से निकलेगी शोभायात्रा ...बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर कि 127वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय वंचित लोक मंच के तत्वावधान में शनिवार दिन में 3 बजे आंबेडकर कॉलोनी स्थित सर्किल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई रेलवे स्टेशन स्थित आंबेडकर सर्किल पर समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं...