पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमजी अस्पताल में लगा रहे वाई फाई सिस्टम

एमजी अस्पताल में लगा रहे वाई-फाई सिस्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु अस्पताल इकाई में ‘आसमान लक्ष्य’ प्रोजेक्ट के तहत गर्भवतियों व प्रसूताओं के रिकॉर्ड ऑनलाइन होंगे। प्रसूताओं की सुविधाओं की निगरानी के लिए परिसर को वाई-फाई किया जा रहा है। पीएमओ डॉ. एसपी आगीवाल ने बताया कि अजमेर डिविजन में भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय सहित जिले के गुलाबपुरा व जहाजपुर को भी शामिल किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यालय से की जाएगी। एमसीएच इकाई परिसर में वाई-फाई का काम मुख्यालय से आई टीम कर रही है। जयपुर मुख्यालय में कार्यशाला भी होगी जिसमें अधिकारियों को प्रोजेक्ट संबंधित जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...