भास्कर संवाददाता | गुलाबपुरा
गांधी विद्यालय में चल रहे समाजसेवा शिविर में भाग लेने वालों ने रैली निकाली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने कहा कि समाजसेवा से जुड़े रहें। रैली गुलाब बाबा की धूणी पहुंची, जहां सफाई की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।