पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने का पहला चरण 26 अप्रैल से शुरू होगा

स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने का पहला चरण 26 अप्रैल से शुरू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा. हुरड़ा ब्लॉक के संस्था प्रधानों की बैठक लेते एसडीएम राजोरा।

गुलाबपुरा | हुरड़ा ब्लॉक क्षेत्र के संस्था प्रधानों की बैठक में नव प्रवेश व ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़कर शिक्षा देने पर चर्चा की। 26 अप्रैल से पूर्व सर्वे कर ग्राम रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, नोडल संस्था प्रधान एसएन नागर, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मूलचंद रैगर की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें नामांकन वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम राजोरा ने कहा कि 18 वर्ष तक की उम्र का कोई भी बालक शिक्षा से वंचित नहीं रहे। नव प्रवेश केे लिए प्रथम व द्वितीय चरण में बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम चरण 26 अप्रैल से 9 मई व द्वितीय चरण 19 जून से 3 जुलाई तक होगी। उपखंड अधिकारी राजोरा ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर 20 अप्रैल को गुलाबपुरा में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...