गुलाबपुरा में रक्तदान शिविर 20 को
गुलाबपुरा | जिला प्रशासन की पहल पर राज्य कर्मचारी 20 अप्रैल को गुलाबपुरा में रक्तदान शिविर लगाएंगे। उपखंड अधिकारी नंद किशोर राजोरा ने बताया कि 20 अप्रैल को हैप्पीनेस सेंटर पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने कर्मचारियों से शिविर में भागीदारी निभाने के लिए कहा है।