गुलाबपुरा | नगर पालिका में 14 सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए 114 आवेदन आए। अधिशाषी अधिकारी केके माली ने बताया कि प्राप्त आवेदन-पत्रों की वर्ग के आधार पर सूची तैयार की जा रही है। प्राप्त आवेदन-पत्रों में सामान्य एक, ओबीसी 4 तथा एससी वर्ग के 109 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एसटी वर्ग से एक भी आवेदन नहीं आया। ईओ माली ने बताया कि यह लॉटरी 25 से 29 जून के बीच में निकलेगी।