पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेवाड़ा ने किया कार्यकारिणी का गठन

मेवाड़ा ने किया कार्यकारिणी का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुलाबपुरा

भीलवाड़ा-अजमेर-टोंक परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलवीर मेवाड़ा ने मेवाड़ा कलाल समाज की कार्यकारिणी का गठन करते हुए कहा कि समाज को संगठित करने और नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे। समाज के प्रत्येक परिक्षेत्र में एक युवा अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही जिला, तहसील व ग्रामीण स्तर पर अध्यक्ष नियुक्ति किए जाएंगे।

परिक्षेत्र जिलाध्यक्ष समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे। परिक्षेत्र अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में मेवाड़ा समाज उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा, बालूलाल मेवाड़ा, विनोद मेवाड़ा, सत्यनारायण मेवाड़ा, रोशन मेवाड़ा, रामराय मेवाड़ा व प्रेम मेवाड़ा को मनोनीत किया। मुख्य सचिव धीरज मेवाड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर रणजीत मेवाड़ा को मनोनीत किया गया। समाज की न्याय समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष बाबूलाल मेवाड़ा, मांगीलाल मेवाड़ा, रामप्रसाद मेवाड़ा, उत्सव मेवाड़ा को मनोनीत किया गया ।

खबरें और भी हैं...