रायला | सरेरी पंचायत के बागा का खेड़ा गांव में
रायला | सरेरी पंचायत के बागा का खेड़ा गांव में बुधवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच की। समाजसेवी हगामी लाल कुमावत ने बताया कि गुलाबपुरा की टीम ने जांच कर परामर्श दिया। डॉ. कीर्ति कुमारी ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, माइग्रेन आदि बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान शिवप्रसाद आमेटा, राजू कुमावत, रामलाल कुमावत आदि मौजूद थे।