पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पदक जीतने पर दीपक का अभिनंदन

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पदक जीतने पर दीपक का अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुलाबपुरा

69वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले देवरिया निवासी दीपक चौधरी ने 16 वर्ष आयु वर्ग में रजत पदक जीता। दीपक पेरिस में आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। अंडर 19 वर्ष आयु वर्ग की नेशनल प्रतियोगिता लुधियाना में हुई। इसमें दीपक ने रजत पदक हासिल किया। दीपक को भारतीय वायुसेना व रेलवे में स्पोर्टस कोटे में नौकरी का न्यौता मिला है। बुधवार को गांव लौटने के दौरान गुलाबपुरा के बावड़ी चौराहे पर वीर तेजा सेवा संस्थान व खेल प्रेमियों ने दीपक का स्वागत किया। इस दौरान भागचंद चौधरी, पार्षद रामस्वरूप चौधरी, रंगलाल जाट, अशोक कुड़ी, शिवराज चौधरी, जमनालाल जाट, रतन चौधरी, डाॅ. घनश्याम महला, सुरेश चौधरी, सुरेंद्र जाट, रामधन जाट आदि मौजूद थे।

सम्मान

जूनियर नेशनल बास्केटबाॅल खिलाड़ी का गांव लौटने पर कई जगह किया स्वागत, खेल प्रेमियों में उत्साह

गुलाबपुरा. कस्बे के बावड़ी चौराहे पर बास्केटबॉल खिलाड़ी दीपक चौधरी का स्वागत करते हुए।

कोठियां | पांचवीं बार खिलाड़ी दीपक चौधरी ने बास्केटबॉल में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। दीपक स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में भी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहा। 2017 में पेरिस में हुई वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहा। गांव जाते समय दीपक का भादवो की कोटड़ी में रामराज गोदारा के नेतृत्व में नारायण प्रजापत, सुमेर गोदारा, पूसाराम इचोलिया, पूसाराम भादू, राजू जाट, टीकम जाट ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...