चलती बाइक में लगी आग, जलने से युवक की मौत
गुलाबपुरा | राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को चलती बाइक में आग लग गई। इससे बाइक सवार गुलाबपुरा सिंधी कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र रमेश भाट झुलस गया। हालत गंभीर होने से उसे अजमेर रैफर किया जहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि राहुल भाट बहन से मिलकर कंवलियास से बाइक पर गुलाबपुरा लौट रहा था। रास्ते में अचानक बाइक में आग लग गई। इससे वह झुलस गया।