गुलाबपुरा. हुरडा में खारा पानी वितरण के विरोध में ज्ञापन देते हुए।
गुलाबपुरा | हुरड़ा ग्रामवासियों ने खारा पानी वितरण करने पर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नंदकिशोर राजोरा को ज्ञापन देकर सात दिवस में व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। पेयजल में सुधार नहीं हुआ तो जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। ग्रामवासियों ने कहा कि जलदाय विभाग द्वारा कुछ माह से लगातार खारा पानी वितरण किया जा रहा है। इससे लोगों में जलजनित रोग हो रहे है तथा पानी वितरण का समय भी निश्चित नहीं है। प्रशासन से सात दिवस में मीठा पानी वितरण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पंचायत समिति उपप्रधान मधुसूदन पारीक, सरपंच कैलाश जाट, अमित आत्रेय सहित युवा जन मौजूद थे।