पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पिन फेड श्रमिकों ने समायोजन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

स्पिन फेड श्रमिकों ने समायोजन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा. समायोजन करने की मांग को लेकर ज्ञापन देते स्पिन समिति पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता | गुलाबपुरा

स्पिन फैड संयुक्त संघर्ष समिति गुलाबपुरा के श्रमिकों ने सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने तथा समायोजन के आदेश न आने पर रोष प्रकट करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 1 जून तक समायोजन नहीं किया गया तो श्रमिकों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। गुलाबपुरा स्पिन फैड इकाई के 188 श्रमिकों को 6 माह के लिए शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। जिसमें 45 दिनों की अभिवृद्धि की गई लेकिन अवधि 15 मई 2018 को समाप्त होने के बाद श्रमिकों पर एक बार फिर रोजगार का संकट मंडराने लगा है। श्रमिकों को विद्यालयों की उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं करने दिया जा रहा है। जब तक विद्यालयों के पास कोई आदेश नहीं पहुंच जाता, तब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इंटक महामंत्री रफीक मोहम्मद ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयानुसार स्पिन फैड के श्रमिकों का समायोजन व प्रतिनियुक्ति योग्यतानुसार की जानी थी लेकिन प्रतिनियुक्ति समायोजन नहीं किए जाने से श्रमिकों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। श्रमिकों ने शीघ्र वार्ता कर श्रमिकों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...