गुलाबपुरा | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जयपुर में रैली व अधिवेशन को लेकर गुलाबपुरा में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें 23 मई रैली व 24-25 मई को अधिवेशन में भाग लेने एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष गोपाललाल कुमावत ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षको के गैर आवासीय प्रशिक्षण कराने, शिक्षकों के गृह क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने की छूट प्रदान करने की मांग भी संगठन स्तर पर की गई। जिला संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा को बचाने व शिक्षकों के हितों के लिए संगठन सजग पहरी की तरह काम कर रहा है। शिक्षकों को स्थानांतरण के नाम पर प्रताड़ित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में द्वितीय श्रेणी की शिक्षकों के अंतर जिला व प्राथमिक कक्षाओं के भीषण गर्मी में प्रशिक्षण कराने पर भी रोष प्रकट किया। बैठक में सभाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, मंजूलता तोलंबिया, रामचंद्र गढ़वाल आदि मौजूद थे।