पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठाकुरजी को भोग लगाया, भजनों की प्रस्तुति दी

ठाकुरजी को भोग लगाया, भजनों की प्रस्तुति दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करा संवाददाता | गुलाबपुरा

कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिर में भोग लगाया गया। अमावस्या भोग सेवा समिति के तत्वावधान में गुलाबपुरा युवा मित्र मंडल की ओर से भजन-कीर्तन किए। धूणी के कलाकार जानकीदास ने भजनों की प्रस्तुति दी।

ठाकुरजी की महाआरती कर भोग लगाया गया। इस अवसर पर बसंती लाल काल्या, नंद लाल काबरा, ओम प्रकाश गग्गड़, शिव काष्ट, राजकुमार काल्या, गुलाबपुरा युवा मित्र मंडल के सुनील कुमावत, चेतन पाराशर, मनोज कावडिय़ा, रामदेव खारोल, दिनेश शर्मा मौजूद थे। अगली अमावस्या पर मदन गोपाल, अशोक कुमार कुड़ी की ओर से ठाकुरजी को भोग लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...