गुलाबपुरा | कस्बे के रेलवे स्टेशन पर गांधी विद्यालय के बच्चों ने समाजसेवा शिविर के तहत श्रमदान कर सफाई की। स्टेशन पर कचरा पात्र रखने का निर्णय लिया। शिविर प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि शिविर में कक्षा 12वीं के 80 बच्चों ने श्रमदान किया। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने श्रमदान से स्वच्छता का संदेश भी दिया।