भास्कर संवाददाता | आसींद/बदनौर
विधायक रामलाल गुर्जर ने रविवार को चतरपुरा में साढ़े तीन करोड़ की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए। विधायक गुर्जर ने सवा करोड़ की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन व 2 करोड़ 25 लाख के कार्यों का शिलान्यास किए।
चतरपुरा में 27 लाख की लागत से नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन, रामदेव स्थान पर 5 लाख के विश्रांतिगृह, रूपपुरा में 2 लाख की लागत के विश्रांतिगृह, गारिया खेड़ा में 3 लाख से निर्मित विश्रांतिगृह, मासिंगपुरा में तीन लाख से निर्मित विश्रांतिगृह, गोपालपुरा में 1 लाख 25 हजार की लागत से निर्मित विश्रांतिगृह, चतरपुरा में ढाई लाख की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया।
वहीं 2 करोड़ 25 लाख की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक गुर्जर ने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। सरपंच प्रभु सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, प्रधान लक्ष्मी देवी साहू, उप प्रधान घनश्याम सिकलीगर, मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, महामंत्री हरजीराम गुर्जर, प्रताप सिंह चौहान, सरपंच प्रभु सिंह रावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, सरपंच प्रभु सिंह रावत, सरपंच नारायण गुर्जर बाटियां, रामदेव गुर्जर, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण गोपाल शर्मा, पार्षद विकास आचार्य गुलाबपुरा, पंचायत समिति सदस्य प्रेमदेवी गुर्जर, सचिव ललित कुमार कोठारी मौजूद थे।
आसींद. चतरपुरा में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक रामलाल गुर्जर अन्य अतिथि।