गुलाबपुरा | हुरड़ा ब्लॉक के शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर 21 मई से शुरू होगा। शिविर में गणित व अंग्रेजी के 79 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीईईओ मूलचंद रैगर ने बताया कि आवासीय शिविर में सुबह व शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। हुरड़ा कस्तूरबा आवासीय व शारदे आवासीय विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में चाय-नाश्ता, कूलर व शीतल पेयजल की व्यवस्था रहेगी। हुरड़ा ब्लॉक में 315 शिक्षकों काे प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। शिविर चार चरणों में लगेंगे। ब्लॉक में 309 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।