पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकारी युवक को लोगों ने पकड़ा, दो भागे 16 मृत कबूतर मिले

शिकारी युवक को लोगों ने पकड़ा, दो भागे 16 मृत कबूतर मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंवलियास| पितोलाई धर्म तालाब के समीप कबूतरों का शिकार करते युवक को शनिवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे कासोरिया शाहपुरा मार्ग स्थित चारागाह गोचर भूमि पर बने एक झोपड़े में ले गए। यहां पता चला कि झोंपड़ा हरजी कालबेलिया का है। पकड़े गए युवक सहित 3 लोग क्षेत्र में कबूतरों का शिकार करते हैं। वहां एक बैग से मरे हुए 16 कबूतर बरामद हुए। 2 युवक वहां से 2 बैग लेकर भाग गए। मरे कबूतरों के बारे में सूचना मिलने पर कंवलियास के लोगों सहित सरपंच गोपालनाथ योगी घटनास्थल पर पहुंचे। गुलाबपुरा थाने की 29 मिल चौकी प्रभारी भंवरलाल शर्मा सहित जाब्ता पहुंचा और मरे कबूतर, गुलेल को कब्जे में लिया।

खबरें और भी हैं...