पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरदावरी रिपोर्ट में फसल नहीं दर्शाने से किसानों को नुकसान

गिरदावरी रिपोर्ट में फसल नहीं दर्शाने से किसानों को नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा| उपखंड क्षेत्र के बडला पंचायत क्षेत्र के किसानो की खेत मे फसल थी लेकिन गिरदावरी रिपोर्ट में नही होने से उपज कम भाव मे बेचनी पड़ रही है। सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं, सरसों, चना की फसल खरीद रही है जबकि बड़ला के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

किसानों ने बताया कि गिरदावरी रिपोर्ट में फसल नहीं दर्शाई गई है, जिससे यह परेशानी हुई। पार्षद रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि किसानों को अपनी फसल कम भाव बेचना पड़ रहा है। इधर, हुरड़ा तहसील कार्यालय के अनुसार तहसील क्षेत्र मे गिरदावरी पूरी की गई है, यदि किसान आवेदन करता है तो उसके खेत की मौका जांच कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...