पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व लोक अदालत शिविरों के लिए 348 मामले चिह्नित किए

राजस्व लोक अदालत शिविरों के लिए 348 मामले चिह्नित किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुलाबपुरा

राजस्व लोक अदालत अभियान आपके द्वार 2018 के तहत उपखंड क्षेत्र में मई में शिविर शुरू होंगे। यह शिविर जून तक चलेंगे। उपखंड अधिकारी नंद किशोर राजोरा ने पंचायतवार शिविरों की तारीख तय की। उपखंड क्षेत्र के राजस्व न्यायालय में चल रहे पुराने प्रकरणों को चिह्नित किया गया। इन प्रकरणों का समाधान अभियान में लगने वाले शिविरों में किया जाएगा। अभियान में नामांतरण, भूमि विभाजन, भू-प्रबंध, इंद्राज दुरुस्ती, सीमाज्ञान, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार संबंधी मामलों का समाधान किया जाएगा। राजस्व न्यायालय ने 576 मामलों में से 348 प्रकरण चिह्नित किए हैं। शिविर में नवीन राजस्व ग्रामों के प्रस्ताव लिए जाएंगे। राजस्व लोक अदालत में आपसी राजीनामे से मामलों का निस्तारण होगा। उपखंड क्षेत्र में 1 मई को जालमपुरा के अटल सेवा केंद्र पर शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 29 जून को वृत स्तरीय शिविर उपखंड अधिकारी कार्यालय में लगेगा।

खबरें और भी हैं...