पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य केंद्रों पर 10 दिनों से ई मित्रों पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद

समर्थन मूल्य केंद्रों पर 10 दिनों से ई-मित्रों पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| जिले में समर्थन मूल्य केंद्रों पर चना एवं सरसों की 2 अप्रैल से खरीद प्रारंभ कर दी गई लेकिन पिछले 10 दिनों से ई-मित्र केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने से किसान परेशान हैं।14 मार्च से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अब तक केवल 48 किसानों ने ही चना एवं सरसों को समर्थन मूल्य केंद्रों पर बेची हैं। केंद्रों पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ई-मित्र में रजिस्ट्रेशन कराना होता है, लेकिन प्रक्रिया बंद है।

किसानाें को टोकन मिलने में भी देरी के कारण दिक्कतें आ रही है। समर्थन मूल्य केंद्र पर किसानों को सरसों के 500 रुपए एवं चना के 1100 रुपए अधिक भाव मिलने पर भी जिले के किसान अपनी फसल मंडी में आकर बेच रहे है। सरकार की और से सरसो एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद 2 अप्रेल से शुरू हुई है। इसके लिए ई मित्र केंद्र पर ऑन लाइन प्रक्रिया 14 मार्च से प्रारंभ हुई लेकिन अब ये प्रक्रिया बंद हो गई।

यह दस्तावेज किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए ई-मित्र पर देने होंगे...अपनी फसल के लिए ई मित्र केंद्रों पर कृषि भूमि मालिक की पहचान के लिए आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, गिरदावरी व बैंक खाता संख्या अंकित की जाएगी। अनुबंध पत्र खरीद केंद्र पर खरीद पर्ची भरते समय मूल दस्तावेज के साथ प्रस्तुत करना होगा। अपना बैंक खाता नंबर देने पर उपज की कीमत सीधे खाते में जाएगी। जिन किसानों के पास भामाशाह कार्ड नहीं वे ई-मित्र केंद्र पर आवेदन करके एनरोलमेंट नंबर की सहायता से पंजीयन करवा सकेंगे।

मांडलगढ़, जहाजपुर, कोटड़ी, शाहपुरा, आसींद, गुलाबपुर, भीलवाड़ा, मांडल, गंगापुर में सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए केंद्र खोले गए। चना के लिए मांडलगढ़, शाहपुरा, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा, कोटड़ी, मांडल में केंद्र बनाए हैं। -पारसमल जैन, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां

खबरें और भी हैं...