दरवाजे पर बैठे युवक से कर दी मारपीट
बड़ामलहरा|थाना क्षेत्र गुलगंज के ग्राम मऊखेरा में धनप्रसाद पिता नत्थू बढ़ई उम्र 23 वर्ष अपने ही घर के सामने बने चबूतरे पर बैठा था। उसी समय गांव के ही राकेश बुनकर ने अकारण उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच प्रारंभ कर दी।