पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के रामबाग में गैस रिसने से लगी आग, चाट की ठिलिया जली

शहर के रामबाग में गैस रिसने से लगी आग, चाट की ठिलिया जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के रामबाग स्थित एक चाट की ठिलिया में अचानक आग लग गई, जिससे ठिलिया एवं उसमें रखा सामान जल गया। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राजनगर के रामबाग रज्जू साहू गुलगंज वाले चाठ की ठिलिया लगाते हैं, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सिलेंडर से लगे पाइप से अचानक गैस रिसने लगी, जिससे गैस चूल्हे में आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग भड़क उठी और ठिलिया पर रखा चाट का सामान एवं ठिलिया जल कर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़ कर बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

खबरें और भी हैं...