आरोप-खेतों के आमरास्ते पर तार फैंसिंग लगाकर किया कब्जा
थाना गुलगंज के ग्राम मऊखेरा के एक किसान ने एसडीएम बिजावर को आवेदन देकर गांव के ही दबंग द्वारा उसकी कृषि भूमि के रास्ता तार फैंसिंग करके अवरूद्ध किए जाने का आरोप लगाया है।
मऊखेरा निवासी राजन पुत्र दमरूदास ने एसडीएम बिजावर को दिए आवेदन में बताया कि गांव के मुलायम सिंह नाम के व्यक्ति ने उसकी कृषि भूमि में जाने वाले आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। आमरास्ते में उसने तार फेंसिंग लगाकर कब्जा कर लिया है, जिससे कृषि भूमि पर जाने का रास्ता बंद हो गया है। उसने तार फैंसिंग लगाने से रोका तो आरोपी गाली गलौज कर लड़ने पर आमादा होता है।
शिकायत कर्ता ने बताया कि उसकी भूमि पर आने जाने के लिए मुलायम सिंह के खेत के बगल से शासकीय आम रास्ता निकला है। जिससे अन्य कास्तकारों के ट्रैक्टर, बैलगाड़ी निकलने के लिए आम रास्ता बना हुआ है। मुलायम सिंह ने उस रास्ते को बंद कर दिया है। पटवारी ने रास्ते को खुलवाने का भरोसा दिलाया है।