गुमला | झापा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शांति बाड़ा
गुमला | झापा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शांति बाड़ा और उपाध्यक्ष प्रत्याशी खुर्शीद आलम के पक्ष में झापा महासचिव अशोक भगत, जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा व अंजुमन इस्लामिया के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पैदल ही शहर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण कर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। अशोक ने कहा कि झापा जमीनी स्तर की पार्टी है, जो जनहित के लिए लड़ती आ रही है। किरण ने कहा कि विकास व बदलाव की राह झापा ही दिखा सकती है। इस मौके पर अंजुमन के सदर इरशाद, मिन्हाज सहित अन्य लोग थे।