समाज की एकजुटता के लिए संगठन जरूरी
सदर प्रखंड के अम्बवा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें मो अहमद अंसारी को सदर, मो सुलेमान अंसारी को सेक्रेटरी बनाया गया। वहीं युवाओं के सदर के रूप में मो साकिर अंसारी व सेक्रेटरी मो मंसूब अंसारी का चयन किया गया।
मौके पर सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में समाज को साथ लेकर चलने की बात कही। साथ ही कहा कि किसी भी समाज को एक सूत्र में पिरोए रखने के लिए संगठन का होना जरूरी है। अंजुमन इस्लामिया का गठन इसी उद्देश्य से हुआ है। इस मौके पर मो रब्बानी अंसारी, मो अफसर अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी, मो समसेर अंसारी, मो तौकीर अंसारी, मो शमीम अंसारी, मो मकसूद अंसारी,मो असरफ अंसारी, मो लियाकत अंसारी, मो इसराइल अंसारी, मो मोइज अंसारी, मो सरताज अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित लोग।