झापा प्रत्याशी शांति मारग्रेट ने रैली निकाली
झारखंड पार्टी से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शांति मारग्रेट की जीत को लेकर शुक्रवार को झापा कार्यकर्ताओं ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। कार्यकर्ता शहर के पालकोट रोड,टॉवर चौक, मेन रोड, थाना रोड, डीएसपी रोड, लोहरदगा रोड, दुंदुरिया, सिसई रोड, आजाद बस्ती, इसलामपुर, मुरली बगीचा,शास्त्री नगर, हरिओम कालोनी, गोकुल नगर, डारु टोली, आदि स्थानों में का भ्रमण कर शांति मारग्रेट बाड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
रोड शो के दौरान कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते चल रहे थे।मौके पर शांति मारग्रेट बाड़ा ने कहा कि झापा माटी से जुड़ी पार्टी है। जनांदोलन को लेकर पार्टी के लोग शुरू से आंदोलनरत रहे हैं।नगर के समुचित विकास को लेकर जनता झापा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।इस कारण उनकी जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में है। वे शहर के विकास को लेकर लालायित हैं।उन्हें सभी वर्ग के लोगों का समर्थन प्राप्त है। इस मौके पर सोनल एकता टोप्पो,अनूप, शशि, छोटी, पुष्पा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रोड शो करती शांति मारग्रेट बाड़ा।
फिरोज ने जनसंपर्क कर वोट की अपील की
नप चुनाव में वार्ड 14 के प्रत्याशी फिरोज आलम ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।मौके पर उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही जनता व वार्ड के लोगों की जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर प्रय|शील रहे हैं।इस कारण वार्ड के मतदाताओं का उन्हें समर्थन प्राप्त है।चुनाव जीतने के बाद वार्ड की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।इस मौके पर हाजी पप्पू, तनवीर नाज़,मो इम्तियाज,रब्बानी आलम, आफताब, सज्जू, शकील आलम, तुफैल काजमी, जाहिद खान, मुर्तजा, फारूक खलीफा, गोगर मुस्तरी, शाहनवाज, शोराब, हाजी आज़ाद, राजा इराकी, नदीम मिस्टर आदि लोग उपस्थित थे ।