क्षत्रिय महासंघ की बैठक होगी कल
गुमला| अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला जिला कार्यकारिणी की बैठक डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में 15 अप्रैल को 11 बजे आयोजित की गई है। इस आशय की जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष सूरज देव सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 23 अप्रैल को होने वाले बाबू वीर कुवंर सिंह जयंती कार्यक्रम के आयोजन पर विमर्श किया जाएगा।